Saturday, September 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचखेत में मिला लापता लड़की का शव

खेत में मिला लापता लड़की का शव


बहराइच । जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र में 18 साल की एक गुमशुदा लड़की का शव बृहस्पतिवार को एक खेत से पुलिस ने बरामद किया। पुलिस के अनुसार यह युवती चार दिन पहले घर से लापता हुई थी। जानकारी के मुताबिक हुजूरपुर थाना क्षेत्र के करैला शहबाजपुर के एक व्यक्ति ने 31 मार्च को होली के दिन से अपनी लड़की के लापता होने की शिकायत की थी और बताया था कि उसका पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस व परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो लड़की का शव गांव के निकट गेहूं के एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। लड़की को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। प्रथम दृष्टया मिर्गी का दौरा पड़ने से लड़की की मौत की संभावना जताई जा रही है। हालांकि किसी नतीजे पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पहुंचा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular