Monday, October 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखेत में मवेशी जाने पर दबंगों ने महिला को गोली मारी

खेत में मवेशी जाने पर दबंगों ने महिला को गोली मारी

फर्रुखाबाद (हि.स.)। कमालगंज थानाक्षेत्र में शनिवार को दबंगों ने महिला को गोली मार कर घायल कर दिया। इस महिला की गलती इतनी थी कि उसके जानवर दबंगों के खेत में चले गए थे।

थाना क्षेत्र के गांव नवादा में रामप्यारी के बैल रामतीर्थ के खेत में चले गए थे। जिसको लेकर रामतीर्थ के परिजन अवैध असलहे लेकर रामप्यारी के घर पर चढ़ गए। उन्होंने तमंचे से ताबड़-तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। रामप्यारी गोली लगने से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

सीओ अमृतपुर अजय कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम छापा मार रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular