Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखेत के विवाद में युवक को गोली मार किया घायल

खेत के विवाद में युवक को गोली मार किया घायल

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना मटसेना क्षेत्र अन्तर्गत रविवार को खेत के विवाद में एक युवक को किन्ही लोगों ने गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल लाया गया है।

थाना मटसेना क्षेत्र के गांव बालचन्द्रपुर निवासी हरवीर सिंह (55) पुत्र बलवीर सिंह का कुछ लोगों से खेत को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर पंचायत का बहाना बनाकर कुछ लोगों ने उसे रविवार को बुला लिया और फिर उसे गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular