Monday, May 4, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोना से जंग: देश में लगे 175.83 करोड़ टीके

कोरोना से जंग: देश में लगे 175.83 करोड़ टीके

नई दिल्ली (हि.स.)। कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में कारगर टीकाकरण अभियान के तहत देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 35.50 लाख से ज्यादा टीके लगाये गये। इसके साथ देश में अबतक 175 करोड़ 83 लाख टीके लगाये जा चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार सुबह तक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को 172 करोड़ 61 लाख टीके की नि:शुल्क खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी है। राज्यों के पास अभी भी टीके की 11.17 करोड़ खुराक मौजूद है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular