लखनऊ(हि.स.)। कोरोना का टीका लगने की तैयारी में मंगलवार को हुए पूर्वाभ्यास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि सरकारी इंतजाम की असली सच्चाई खुल गयी है। उन्होंने वाराणसी में साइकिल से कोरोना वैक्सिन को ले जाने के मामले पर यह टिप्पणी बुधवार को की।
अखिलेश यादव ने एक अखबार की कटिंग लगाते हुए बुधवार को ट्वीट किया कि कोरोना के टीका लगाने के ‘नक़ली अभ्यास’ में भाजपा सरकार के सरकारी इंतजाम की असली सच्चाई खुल गयी है। जिस वैक्सीन को लगने से पहले ख़राब होने से बचाने के लिए ठंडे बक्से में जल्दी से जल्दी एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाना सबसे बड़ी ज़रूरत है उसके लिए सरकार ऐसी जानलेवा लापरवाही न करे।
कोरोना के नकली अभ्यास में ही खुल गयी सरकारी इंतजाम की सच्चाई : अखिलेश यादव
RELATED ARTICLES
