Saturday, June 13, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोना के नए मामलों में कमी, 24 घंटे में आए 8 हजार...

कोरोना के नए मामलों में कमी, 24 घंटे में आए 8 हजार से ज्यादा नये मरीज

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 08 हजार, 488 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान पूरे देश में कोरोना से 249 लोगों की मौत हुई। वहीं, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 12 हजार, 510 दर्ज की गई।

कोरोना के मामलों में पूरे देश में केरल सबसे अधिक चिंता का कारण बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में वहां पांच हजार, 80 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान इस राज्य में कोरोना से 40 मरीजों मौत हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में पूरे देश में कोरोना की संक्रमण दर 1.08 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 49 दिनों से संक्रमण दर दो प्रतिशत से नीच बना हुआ है। देश में कोरोना के कुल तीन करोड़, 40 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। एक लाख, 18 हजार,443 एक्टिव मामले हैं। कोरोना से देश में अबतक तीन करोड़, 39 लाख, 34 हजार, 547 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना का रिकवरी रेट 98.31 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में सात लाख से अधिक टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक अबतक कुल 63 करोड़, 25 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देशभर में 116 करोड़, 87 लाख कोरोना रोधी वैक्सीन दी जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular