Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकोरोनाः रूस में अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा वैक्सीनेशन प्रोग्राम

कोरोनाः रूस में अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा वैक्सीनेशन प्रोग्राम

मॉस्को(हि.स.)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने घोषणा की है कि रूस में सरकार की ओर से अगले सप्ताह से वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हो जाएगा। यह व्यापक स्तर पर किया जाएगा।

पुतिन ने प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि मेडिकल कर्मचारी, शिक्षक और ज्यादा खतरे वाले समूहों के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

पुतिन के अनुसार आने वाले दिनों में वैक्सीन की 2 मिलियन डोज विकसित की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया है कि सभी तैयारियां इस हफ्ते पूरी हो जाएंगी। साथ ही वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध होगी।

रूस के रक्षामंत्री सर्गेई शोगू ने कहा है कि रूसी सैनिकों को वैक्सीन देना पहले ही शुरू कर दिया गया है।

उल्लखनीय है कि रूस के 2 कोरोना वैक्सीन हैं- स्पूतनिक वी और एपीवैक कोरोना। इसके साथ ही तीसरा भी विकसित किया जा रहा है जिसके ट्रायल इसी साल के अंत तक पूरे हो जाएंगे।

रूस पहला ऐसा देश है जिसने अगस्त 2020 में सबसे पहले अपने कोरोना वैक्सीन को पंजीकृत कराया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular