केन्द्र व प्रदेश सरकार कर रही है बिना भेदभाव के विकास कार्य – मुख्यमंत्री

फिरोजाबाद(हि.स.)। टूण्डला विधानसभा के उपचुनाव को लेकर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्य नाथ व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम टूण्डला विधानसभा के उपचुनाव की पार्टी की बैठक को संबोधित किया।                                                            
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनलोक कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों व ऐतिहासिक कदमों की उपलब्धियो को लेकर टूण्डला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर घर घर संपर्क कर इस उप चुनाव में भारी बहुमत से पार्टी को विजयश्री दिलाने कार्य पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को करना है। सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास की तर्ज पर केंद्र व प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है जाति और मजहब के नाम पर वोट मांगने वाले सपा, बसपा, कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का कार्य करना है। वैश्विक कोरोना महावारी में केंद्र व प्रदेश सरकार ने संगठन के अच्छा तालमेल मिलाकर आम जनमानस के कार्य किया है। 
भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए देश की सेवा, जनता की सेवा, दलितों, शोषित और पिछड़े वर्गों की सेवा, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा, व किसान सर्वोपरि है। यही केंद्र व प्रदेश सरकार व पार्टी का सामाजिक एवं मानव धर्म है। मुख्यमंत्री ने टूण्डला में सैकड़ों बरसों से भव्य रामलीला आयोजन व टूण्डला नगर में भव्य दुर्गा पंडाल लगने की प्रशंसा की। 
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर उपचुनाव में पार्टी द्वारा जो भी प्रत्याशी घोषित किया जाए उसे जिताने का काम करें। प्रत्याशी कोई भी हो इससे मतलब नहीं रखना, बल्कि चुनाव चिन्ह कमल का फूल याद रखना है। उन्होंने कहा कि टूंडला उपचुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटना है। घर-घर जाकर जनता से संपर्क करना है और सरकार की उपलब्धियों का बताना है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह व संचालन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री व टूण्डला विधानसभा प्रभारी बी. एल. वर्मा ने किया। 
वर्चुअल बैठक में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व टूण्डला विधानसभा प्रभारी प्रमोद गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री उदय प्रताप सिंह, अश्वनी भारद्वाज, मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें। 

error: Content is protected !!