Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेन्द्रीय श्रमायुक्त के आश्वासन पर 27 जून की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

केन्द्रीय श्रमायुक्त के आश्वासन पर 27 जून की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

लखनऊ(हि.स.)। देश एवं प्रदेश में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन ने केन्द्रीय श्रमायुक्त एवं भारतीय बैंक संघ के बातचीत के बाद मिले आश्वासन पर 27 जून की देशव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया है। आगामी एक जुलाई को पुन: भारतीय बैंक संघ वार्ता करेगा, जिसमें पांचों बिन्दुओं पर अहम फैसले हो सकते हैं।

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल ने बताया कि केन्द्रीय श्रमायुक्त की पहल पर भारतीय बैंक संघ(आईबीए) तथा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के पदाधिकारियों के बीच दूसरे दौर की वार्ता हुई। पहले दौर की वार्ता विफल होने के बाद दूसरे दौर की वार्ता में कुछ बिन्दुओं पर साकारात्मक वार्ता हुई। जिससे लम्बित मामले के सुलझने की उम्मीद जगी है।

उन्होंने बताया कि अगली वार्ता एक जुलाई को होगी और इसमें महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि केन्द्रीय श्रमायुक्त के पहल पर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण स्थिति बनेगी। सामान्य रूप से वार्ता सफल होती है तो बैंक कर्मचारियों के हक में महत्वपूर्ण फैसला भी होगा। निश्चित ही यह समझौता वार्ता होगी।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular