केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने व्यापारियों से किया चीनी उत्पाद के बहिष्कार करने का आवाहन

-वर्चुअल सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापारिक सिस्टम में सुधार लाने का दिया आश्वासन
हमीरपु। राठ कस्बे में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस पर रविवार को वर्चुअल संवाद में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने व्यापारियों को चीन से निर्मित सामान के पूर्ण बहिष्कार करने का आवाहन किया है। 

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम विहारी मिश्रा की अध्यक्षता में आज व्यापारी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में एक वेबिनार सभा वर्चुअल संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें सम्पूर्ण भारत के कई प्रांतों के व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ-साथ केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल ने भी भाग लिया। वर्चुअल सम्मेलन में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही केन्द्रीय मंत्री भी व्यापारियों से रूबरू हुये। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने केन्द्रीय मंत्री के समक्ष अनेक व्यापारिक समस्याओं को रखा। जिसके समुचित समाधान और व्यापारिक सिस्टम में सुधार लाने का केन्द्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समस्त व्यापारिक लाइसेंस की समय अवधि आजीवन करने की मांग की है। उन्होंने समस्त व्यापारियों से चीन निर्मित समान के पूर्ण बहिष्कार का आवाहन किया। 
वर्चुअल मीटिंग में हमीरपुर जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, नगर अध्यक्ष काशी प्रसाद गुप्ता, आदि व्यापारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!