Sunday, August 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बाबा कालभैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बाबा कालभैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

वाराणसी (हि.स.)। केन्द्रीय शिक्षा तथा कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को काशी कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। केन्द्रीय मंत्री ने दरबार में विधि विधान से दर्शन पूजन कर देश और समाज में सुख शान्ति के लिए मंगलकामना की।

केन्द्रीय मंत्री रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शिक्षा विभाग, यूजीसी और बीएचयू के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम में भाग लेने आए हुए है। समागम के उद्घाटन सत्र में गुरुवार को प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया था। समागम का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया था।

श्रीधर/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular