Sunday, June 28, 2026
Homeखेलकेएल राहुल की फॉर्म टीम इंडिया के लिए काफी फायदेमंद : संजय...

केएल राहुल की फॉर्म टीम इंडिया के लिए काफी फायदेमंद : संजय बांगर

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022 के अपने पहले अभ्यास मैच में कुछ शानदार फॉर्म दिखाया, और प्रशंसकों को उम्मीद होगी कि वे अपने इस प्रदर्शन को पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को अपने शुरुआती मैच में भी दोहराएं।

स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘फॉलो द ब्लूज़’ में भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप से पहले केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के फॉर्म के बारे में बात की।

संजय बांगर ने कहा, “राहुल का प्रदर्शन हाल ही में शानदार रहा है। उन्होंने इस दौरे में एक के बाद एक अर्धशतक बनाया है और इसका सबसे अच्छा हिस्सा वह प्रवाह है जो हमें उनसे देखने को मिला है। जिस तरह से उन्होंने गेंद को टाइम किया है, उसी तरह जब वह गेंद को हिट कर रहे होते हैं तो वह आसानी से बाउंड्री को पार कर रहे होते हैं। टीम को किसी ऐसे बल्लेबाज की जरूरत है जो गेंद को हिट कर सके जैसे राहुल करते हैं। इस तरह की फॉर्म के साथ वह टीम इंडिया के लिए बहुत फायदेमंद हैं।”

बांगर ने सूर्यकुमार यादव के फॉर्म पर भी बात की, उन्होंने कहा, “सूर्यकुमार ऑस्ट्रेलिया के अपने पहले दौरे पर हैं और किसी भी खिलाड़ी के लिए पहली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने का मुख्य कारक विकेट की गति और उछाल के लिए अभ्यस्त होना है। इसलिए, सूर्यकुमार के लिए, मुझे नहीं लगता कि उन्हें स्पिन गेंदबाजों या तेज गेंदबाजों का सामना करने में किसी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। और यह एक अच्छा संकेत है क्योंकि वह भारतीय बल्लेबाजी क्रम के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं, खासकर मध्य क्रम में। इसलिए, सूर्यकुमार को रन बनाने के लिए, विश्व कप में इस आत्मविश्वास को अच्छी तरह से निभाना उनके लिए महत्वपूर्ण है।”

भारतीय टीम आईसीसी टी-20 विश्व कप में 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular