Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेश केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे वाराणसी,एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे वाराणसी,एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

वाराणसी (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तर राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मछली शहर के सांसद बीपी सरोज के नेतृत्व में प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र, महापौर अशोक तिवारी,पूर्व महापौर कौशलेन्द्र सिंह,जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,विधायक सुशील सिंह, भाजपा प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय आदि ने केन्द्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट से केन्द्रीय मंत्री शहर के लिए रवाना हो गए। केन्द्रीय मंत्री प्रधान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद सिगरा स्थित रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में भाग लेने के बाद देर शाम एयरपोर्ट से वापस दिल्ली लौट जायेंगे।

श्रीधर/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular