Monday, July 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेंद्रीय पुलिस बल के जवानों ने वरूणा नदी शास्त्रीघाट किनारे चलाया स्वच्छता...

केंद्रीय पुलिस बल के जवानों ने वरूणा नदी शास्त्रीघाट किनारे चलाया स्वच्छता अभियान

वाराणसी (हि.स.)। 95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल के जवानों के साथ सामाजिक संस्था सृजन सामाजिक विकास न्यास के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वरूणा नदी शास्त्री घाट पर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया।

इसके पहले जवानों ने घाट पर स्वच्छता के लिए जन जागरूकता रैली निकाली। रैली के बाद वरुणा नदी के किनारे लगे पौधों को पानी देकर संरक्षित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, उप कमांडेंट 95वीं बटालियन महेंद्र मिश्रा, न्यास के अध्यक्ष अनिल सिंह ने भी भागीदारी कर श्रमदान किया। स्वच्छता अभियान के बाद घाट पर मौजूद लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करने की शपथ दिलाई गई।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular