Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर में पुलिस व ग्रामीणों में संघर्ष, खूब चले ईट-पत्थर व लाठियां

कुशीनगर में पुलिस व ग्रामीणों में संघर्ष, खूब चले ईट-पत्थर व लाठियां

कुशीनगर(हि. स.)। कुशीनगर जिले के बारवापट्टी में मंगलवार को दोपहर जमीन के विवाद को लेकर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। दोनो पक्षों के आधा दर्जन लोगों के घायल हुए हैं। ईट पत्थर के साथ जमकर लाठियां भी चली। 
ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि एक विवादित जमीन पर पुलिस एक व्यक्ति को जबरन कब्जा दिलाने पहुंची थी। जबकि उक्त जमीन पर कसया सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय ने स्टे ऑर्डर दिया हुआ है। अमवा दीगर गांव में एक जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच काफी दिनों से रंजिश है। सम्पतिया देवी पत्नी चंचल बनाम राजू उर्फ राजकुमार के वाद में सिविल न्यायालय ने आराजी संख्या 558, 573, 602, 682, 700,777 पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। पुलिस इसी मामले में गई थी। 
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाए जायेंगे, उन पर कार्रवाई होगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular