Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश कुशीनगर में पांच अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, तीन लक्जरी कार व गांजा...

 कुशीनगर में पांच अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, तीन लक्जरी कार व गांजा बरामद

कुशीनगर(हि. स.)। पुलिस ने एक विशेष अभियान में अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के पांच सदस्यों सहित चोरी की तीन लक्जरी कार समेत 20.500 किलो गांजा बरामद किया गया गया। गिरफ्तार सभी बिहार प्रान्त के गोपालगंज जिला के निवासी हैं।

गुरुवार को सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी मीडिया से साझा किया। बताया कि एसपी धवल जायसवाल के निर्देशन में बुधवार देर रात चलाए गए अभियान में स्वाट व थाना पटहेरवा की संयुक्त पुलिस टीम ने प्राथमिक पाठशाला बलुआ समशेर शाही के पास रंजन कुमार यादव, विकास कुमार,ऋतिक कुमार यादव,बिट्टू कुमार, छोटेलाल साह को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक मारुति सुजुकी कार की डिग्गी से दो प्लास्टिक की बोरी में 20.500 किलो गांजा व उनकी निशादेही पर दो अदद चोरी की सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 35 लाख रुपये) की बरामदगी की गयी। एक वाहन समस्तीपुर बिहार का तो दूसरा गोरखपुर का है। दोनों की चोरी की रपट दर्ज है।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 411,465,467,468 भादवि अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों पर विभिन्न थानों में आठ मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय,अपराध निरीक्षक उमेश कुमार सिंह,प्रभारी स्वाट टीम आलोक यादव शामिल रहे।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular