Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर में गैंगेस्टर की ईंट भट्ठा समेत 50 लाख रुपये की संपत्ति...

कुशीनगर में गैंगेस्टर की ईंट भट्ठा समेत 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

कुशीनगर (हि. स.)। तुर्कपट्टी में मंगलवार को पुलिस एवं प्रशासनिक टीम ने एक गैंगस्टर की ईंट भट्ठा समेत 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। गैंगस्टर परमहंस यादव के विरुद्ध प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बीते वर्ष 22 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्तमान में वह जमानत पर हैं। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की अनुशंसा पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने गैंगस्टर के विरुद्ध जब्तीकरण का आदेश दिया था। तहसीलदार कसया मांधाता प्रताप सिंह एवं सीओ सदर उमेश चंद भट्ट के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासनिक टीम गांव में पहुंची । टीम ने यादव के अवैधानिक कृत्यों से अर्जित धन से संचालित ईंट भट्ठा, एक पिकअप, एक बुलेट मोटर साइकिल आदि जब्त की। इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये लगाई जा रही है। जब्तीकरण की कार्रवाई के दौरान मुनादी कराई गई। पोस्टर चस्पा कर लाउडस्पीकर से प्रचार भी किया गया। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह, नायब तहसीलदार शैलेश सिंह, राजस्व निरीक्षक श्रीनिवास सिंह ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular