-नवागत एसडीएम गोपाल शर्मा ने गिनाई प्राथमिकताएं
कुशीनगर(हि. स.)। नवागत एसडीएम गोपाल शर्मा ने बुधवार को कसया तहसील कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पर्यटन विकास को लेकर शुरू की गई योजनाएं समय से पूरी होंगी। बुद्धा घाट पर्यटन विकास, गांधी चौक सुंदरीकरण , हिरण्यवती नदी, मियावाकी वन पार्क आदि जो भी योजनाएं शुरू की गई हैं, तय अवधि में सभी का कार्य पूरा होगा।
एसडीएम ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए बताया कि जल्द ही इसके लिए वह कसाडा, नगरपालिका व लोक निर्माण समेत सम्बंधित सभी विभागों के अधिकारियों व अभियन्ताओं के साथ बैठक करेंगे। नई योजनाएं भी बनाई जायेंगी। फाजिलनगर नगर पंचायत क्षेत्र में चल रही पर्यटन व सुंदरीकरण के कार्य के साथ शॉपिंग काम्प्लेक्स के कार्य को भी गति दी जायेगी।
एसडीएम ने बताया कि शासन की प्राथमिकता की योजनाओं को त्वरित गति से समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। जन शिकायत, पेंशन, भूमि विवाद के लंबित मामलों का पारदर्शितापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा। 2018 बैच के पीसीएस अधिकारी की मूल रूप से अलीगढ़ के निवासी हैं। इसके पूर्व वह कप्तानगंज के एसडीएम थे।
गोपाल
