किसानों व नौजवानों के साथ भाजपा ने किया छल : प्रदीप तिवारी

-लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुहतोड़ जवाब देने की अपील की

कुशीनगर(हि. स.)। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने सबसे ज्यादा छल किसानों तथा नौजवानों के साथ किया है। काला कृषि कानून किसानों के लिए अभिशाप है। बेरोजगारों नौजवान रोजगार की तलाश में भटक रहे है। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी तथा नौजवानों को हक दिलाने के लिए हर संभव संघर्ष कर रही है। युवा व नौजवान विधानसभा चुनाव में छल का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार बैठा है।

शनिवार को कुशीनगर जिले के दौरे पर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष कसया में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा छात्रों, नौजवानों, किसानों ने अब यह ठान लिया है कि प्रदेश में सपा की सरकार बनाना है। हर बूथ पर जाना है, मतदाता सूची में वोट बढ़ाना है, बूथ को जिताना है और भाजपा का झूठ सबको बताना है।

लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता लोगों को भाजपा का झूठ बताएंगे और प्रदेश में सपा सरकार बनाने के लिए हर संभव संघर्ष करेंगे।

प्रदीप तिवारी ने कहा कि अयोध्या की भूमि से ‘आओ चलें बूथ के पास चौपाला करें’ का शुभारंभ हुआ था। 11 दिन के भ्रमण के बाद भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर पहुंचा हूं। यह 20 दिवसीय आयोजन है।

उन्होंने बसपा व कांग्रेस का नाम तो नहीं लिया लेकिन भाजपा के खिलाफ में बोलते हुए कहा कि अब जनता अपनी खुशहाली के लिए सपा को वोट देकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है। देश व प्रदेश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है,सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। सपा के कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है,जबकि भाजपा जुमलेबाजी से जनता को गुमराह कर रही है।

error: Content is protected !!