नई दिल्ली हि.स.)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली के अन्य राज्यों से लगने वाली सीमाओं पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। इसके साथ ही, सभी बॉर्डर पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के हरियाणा के फरीदाबाद से लगने वाली सीमा बदरपुर बॉर्डर पर गुरुवार सुबह से चौकसी बढ़ाई गई है। यहां पर दिल्ली पुलिस के साथ ही हरियाणा पुलिस के पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो आने-जाने वाली गाड़ियों को चेक कर रहे है।
पुलिस बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग कर रही है। आने-जाने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग खासतौर पर की जा रही है। दिल्ली में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसी कारण पुलिस को बॉर्डर पर भारी संख्या में लगाया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गाजीपुर, नरेला, सिंघु, घेवरा, अलीपुर, रजोकरी और बदरपुर बॉर्डर पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
अश्वनी/अनूप
