Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिन्नर अखाड़ा हरिद्वार में जूना अखाड़ा के साथ करेगा नगर प्रवेश

किन्नर अखाड़ा हरिद्वार में जूना अखाड़ा के साथ करेगा नगर प्रवेश

प्रयागराज (हि.स.)। किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अध्यक्षता में दिल्ली में अखाड़ा के पदाधिकारियों की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि हरिद्वार कुम्भ के दौरान किन्नर अखाड़ा नगर प्रवेश (पेशवाई) और शाही स्नान जूना अखाड़ा के साथ करेगा। इतना ही नहीं वह जूना अखाड़ा के सभी कार्यक्रमों में शामिल होगा और किन्नर अखाड़ा के सभी कार्यक्रमों में जूना अखाड़ा के लोग शामिल होंगे। 
 यह जानकारी किन्नर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने गुरूवार को देते हुए बताया है कि इस दौरान किन्नर अखाड़ा के सभी महामण्डलेश्वर, मण्डलेश्वर, पीठाधीश्वर और महंत सहित सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिष्य शामिल होंगे। आचार्य महामण्डलेश्वर ने कहा कि यह बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जूना अखाड़ा दण्डी संत-महात्माओं को भी हरिद्वार में अपने साथ जोड़ लिया है और वह लोग भी नगर प्रवेश और शाही स्नान करेंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सनातन धर्म की मजबूती के लिये जूना अखाड़ा के संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरिगिरि महाराज जो कार्य कर रहे हैं, वह आने वाली सदियों और इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। 

किन्नर अखाड़ा हरिद्वार में जूना अखाड़ा के साथ करेगा नगर प्रवेश

आचार्य महामण्डलेश्वर ने कहा कि किन्नर अखाड़ा सनातन धर्म को मजबूत करने और उसके प्रचार-प्रसार में लगा हुआ है। जो गरीब और निर्बल वर्ग के लोग हैं उनकी सभी प्रकार से मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि माघ मेला तीर्थराज प्रयाग में उनका आगमन पांच फरवरी को होगा और वह माघी पूर्णिमा तक शिविर में रहेगी। उन्होंने मेला प्रशासन के अफसरों को शिविर के लिये जमीन और सुविधा मुहैया कराने के लिये धन्यवाद दिया है।
Submitted By: Vidyakant Mishra Edited By: Deepak Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular