Monday, May 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकासगंज में शौच गए युवक पर सांड़ का हमला, उपचार के लिए...

कासगंज में शौच गए युवक पर सांड़ का हमला, उपचार के लिए ले जाते समय मौत

कासगंज (हि.स.)। पटियाली थाना क्षेत्र के गांव में रविवार की सुबह खेतों पर शौच को गए युवक को सांड़ ने रौंद दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। यहां लाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

पटियाली क्षेत्र के ग्राम नगला छवि निवासी रामनरेश पुत्र गीतम सिंह रविवार की सुबह अपने घर से शौच के लिए खेतों की ओर गया था। वह शौच के लिए बैठा तभी खेतों में मौजूद सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया। वह चीखा चिल्लाया। खेतों में काम कर रहे प्रत्यक्षदर्शी ने बचाने का प्रयास किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया। परिजन उसे जिला चिकित्सालय ला रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर जीपी सिंह ने बताया है कि पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा है।

पुष्पेंद्र सोनी

RELATED ARTICLES

Most Popular