Monday, May 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकासगंज में गायब युवक का शव ट्यूबवेल की हौदी में मिला

कासगंज में गायब युवक का शव ट्यूबवेल की हौदी में मिला

कासगंज (हि.स.)। जनपद की सोरों कोतवाली क्षेत्र में बीते मंगलवार की दोपहर को पड़ोस के गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए युवक का शव बुधवार को दूसरे दिन गांव के ही निकट स्थित ट्यूबवेल की हौदी में पड़ा मिला है। इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। युवक की मौत पर घर में कोहराम मच गया है।

ग्राम तुमरिया निवासी साहब सिंह का 24 वर्षीय पुत्र रवि कुमार बीते मंगलवार की शाम अपने घर से पड़ोस के गांव नगला उल्फत में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने की कह कर गया था। देर रात वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सोचा कि वैवाहिक स्थल पर रुक गया होगा। सुबह को उसकी तलाश की गई। कोई पता नहीं चल सका। बुधवार की दोपहर युवक का शव गांव के ही निकट खेतों में बने ट्यूबवेल की हौदी में पड़ा मिला। जानकारी पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इं

स्पेक्टर रमेश भारद्वाज ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। उनका कहना है कि पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौत का कारण अंत्य परीक्षण की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुष्पेंद्र सोनी

RELATED ARTICLES

Most Popular