Sunday, September 13, 2026
Homeखेल काशी तमिल संगमम : यूपी महिला हॉकी टीम ने तमिलनाडु को 6-2...

 काशी तमिल संगमम : यूपी महिला हॉकी टीम ने तमिलनाडु को 6-2 से हराया, चैम्पियन बनी

काशी की अपर्णा यादव ने लगाया हैट्रिक, यूपी का दिखा दबदबा

वाराणसी (हि.स.)। काशी तमिल संगमम में गुरूवार को आयोजित महिला हॉकी मैच में उत्तर प्रदेश की लड़कियों ने तमिलनाडु की खिलाड़ियों को 6—2 से पटखनी दे दी। इसी के साथ काशी और यूपी की बेटियों ने अपने जीत का परचम लहराया। यूपी की टीम ने जहां 6 गोल किए । वहीं, तमिलनाडु की खिलाड़ियों को 2 ही गोल से संतोष करना पड़ा। मैच में काशी की हॉकी खिलाड़ी अपर्णा यादव ने हैट्रिक गोल लगा यूपी का दबदबा बनाये रखा। उधर,पुरूष टीम में यूपी की टीम ने भी जीत का परचम लहराया।

मैदान में दोनों ही राज्यों के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। यूपी की पुरुष टीम ने बाजी मारते हुए 5 गोल दागे। वहीं, तमिलनाडु को 1 गोल से संतोष करना पड़ा । बीएचयू के एंफीथिएटर ग्राउंड के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर आयोजित मैच में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के खेलमंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस ग्राउंड पर लगातार 15 दिसंबर तक 8 दिनों में कुल 9 गेम्स होंगे। काशी तमिल संगमम के माध्यम से दोनों ही राज्यों के बीच खेल में बढ़ावा मिलेगा । युवा खिलाडियों का उत्साह मैदान में देखने को मिल रहा है।

इस दौरान काशी तमिल संगमम के संयोजक पद्मश्री चमू कृष्ण शास्त्री,एम एस सिंह निदेशक शिक्षा मंत्रालय,सुभाष चन्द्र यादव नोडल अधिकारी,महेश चन्द्र श्रीवास्तव अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र ,अभिमन्यु सिंह खेल विभाग महासचिव बीएचयू ,साई लखनऊ के अधिशासी निदेशक संजय सारस्वत आदि भी मौजूद रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular