Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकार्यकर्ता लोकसभा के हर एक मतदाता तक पहुंचें : जितेंद्र सिंह

कार्यकर्ता लोकसभा के हर एक मतदाता तक पहुंचें : जितेंद्र सिंह

-भाजपा मुरादाबाद लोकसभा की बैठक में पहुंचे केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह

मुरादाबाद (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद लोकसभा की बैठक बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विज्ञान कार्मिक लोक शिकायत राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मुरादाबाद लोकसभा के हर एक मतदाता तक पहुंचें और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के दस वर्षों की उपलब्धि व योजनाओं से रूबरू कराएं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार के कार्यों को हर एक व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए हर बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों के नेतृत्व में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर केंद्र सरकार के कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।

बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सतपाल सिंह सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, लोकसभा प्रभारी अशोक पाल, लोकसभा संयोजक डॉ विशेष गुप्ता, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, नत्थू राम कश्यप, कमल गुलाटी, दिनेश शीर्षवाल के अलावा जिला पदाधिकारी महानगर पदाधिकारी मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष और मोर्चा के अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

निमित

RELATED ARTICLES

Most Popular