Saturday, June 27, 2026
Homeमनोरंजन कार्तिक आर्यन की मां ने कैंसर को दी मात! एक्टर ने शेयर...

 कार्तिक आर्यन की मां ने कैंसर को दी मात! एक्टर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इस समय अपनी फिल्मों के कारण चर्चा में हैं। अब अभिनेता अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में हैं। कार्तिक की मां माला तिवारी ने कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को मात देकर जिंदगी की एक कड़ी जंग जीत ली है। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने फैंस को बताया था कि पिछले कुछ महीनों में वह अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजरे हैं। अब कार्तिक अपनी जिंदगी के सुखद सफर की ओर बढ़ रहे हैं। कार्तिक ने इस पोस्ट में कहा कि उनकी मां अब कैंसर से उबर चुकी हैं। इस खुशी को अभिनेता ने अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया।

कार्तिक आर्यन ने अपनी मां के साहस और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की प्रशंसा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में कार्तिक आर्यन ने अपने जीवन के इस मुश्किल समय के बारे में बात की है। पोस्ट में भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “परिवार के प्यार और सपोर्ट से बढ़कर जिंदगी में कुछ नहीं है।”

कार्तिक ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि, “इस महीने बिग सी यानी ”कैंसर” हमारे घर में घुस आया और हमारे परिवार को खत्म करने की कोशिश की। हम हताश, निराश और लाचार थे लेकिन इस सेनानी को धन्यवाद, जिसकी इच्छाशक्ति और कभी हार न मानने वाले रवैये ने इन सब पर काबू पा लिया। हम बड़ी हिम्मत और पूरी ताकत से लड़े और जीते। हालांकि इससे हमने एक बात सीखी कि हमारे परिवार के प्यार और सपोर्ट से बड़ी कोई ताकत नहीं होती है।”

अभिनेता कार्तिक आर्यन की मां को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। कुछ समय पहले कार्तिन ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी मां के कैंसर के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गए थे। कीमोथैरेपी की बात करते-करते कार्तिक की आंखों में आंसू आ गए। अब उनकी मां ने ये जंग जीत ली है। कार्तिक अपनी मां के बेहद करीब हैं। वह अक्सर अपनी मां के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

लोकेश चंद्रा/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular