Saturday, September 12, 2026
Homeव्यापारकारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बढ़त के साथ खुले दोनों बेंचमार्क

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बढ़त के साथ खुले दोनों बेंचमार्क

मुम्बई, 30 सितम्बर (हि.स.)। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क बढ़त के साथ खुले।

शुरुआती सत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 343.17 अंक यानी 0.90 फीसदी की मजबूती के साथ 38,316.39 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 94.50 अंक यानी 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ ​​11,316.90 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले सेंसेक्‍स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular