Monday, April 20, 2026
Homeकानपुरकानपुर: शरारती तत्वों ने बौद्धकथा के दौरान हमला किया, संत रविदास की...

कानपुर: शरारती तत्वों ने बौद्धकथा के दौरान हमला किया, संत रविदास की मूर्ति खंडित

कानपुर (हि.स.)। साढ़ थाना क्षेत्र के भीरत गांव ग्राम पहेवा में हो रही बौद्धकथा के दौरान शरारती तत्वों ने हमला बोल दिया। इस दौरान संत रविदास की मूर्ति खंडित कर दी गई। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। गांव में फोर्स तैनात है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात को ग्राम पहेवा में बौद्ध कथा चल रही थी। इसी दौरान अराजतकतत्वों ने कथा में शामिल लोगों पर हमला बोल दिया। इस दौरान संत रविदास की मूर्ति को भी खंडित कर दिया है। घटना की जानकारी पर पुलिस के अधिकारी और पीएसी मौके पर पहुंच गई है।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि बौद्धकथा कराने पर शरारती तत्वों ने हमला किया है। फायरिंग की गई। इतना ही धमकी दी है कि यदि पुन: कथा कराने की कोशिश किया तो ठीक नहीं होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राम बहादुर/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular