Sunday, September 13, 2026
Homeकानपुर कानपुर में 113 स्थानों पर सोलर युक्त नलकूपों की स्थापना

 कानपुर में 113 स्थानों पर सोलर युक्त नलकूपों की स्थापना

कानपुर (हि.स.)। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत घर-घर जल पहुंचाने के लिए कानपुर नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में 113 स्थानों पर सोलर युक्त नलकूपों की स्थापना होगी। कुल 276 नलकूपों की बोरिंग की जाएगी। कानपुर नगर में 425 योजना की मंजूरी मिली है और उतनी ही ग्राम पांचयत है। जबकि 604 राजस्व गांव है। यह जानकारी शुक्रवार को उप्र जल निगम कानपुर ग्रामीण मुख्य अभियन्ता ई.आर.बी.राम ने दी।

उन्होंने शुक्रवार को बताया कि कानपुर नगर के ग्रामीण क्षेत्र में दो कंपनियां काम कर रही हैं। उसमें एक बीएसआईपीपीएल और दूसरी विन्ध्या टेलीकाम लिमिटेड को कार्य करने की जिम्मेदारी है। योजना कार्य पूरा हो जाने के बाद उसकी देखरेख एवं संचालन की जिम्मेदारी पंचायत विभाग को दी जाएगी। कार्यदायी संस्था दस वर्ष तक उसकी देखरेख करेगी।

कानपुर नगर के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अब तक तीन हजार 742 किलो मीटर का कार्य अप्रूव हो चुका है। वर्तमान में एक हजार 727 किलो मीटर लाइन बिछाई जा चुकी है। कानपुर नगर के ग्रामीण क्षेत्र में कुल 604 राजस्व गांव है। जबकि 425 पंचायतें हैं। इस तरह कानपुर के कुल दस ब्लाकों में पाइप लाइन का कार्य जारी है।

मुख्य अभियंता ने बताया कि यह योजना केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से संचालित की जा रही है। कार्य क्षेत्र में कुछ समस्याएं भी आ रही हैं। उन्हें दूर करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के जिम्मेदार अधिकारियों का सहयोग लेकर दूर किया जा रहा है। घर-घर नल योजना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सराहना भी की जा रही है।

राम बहादुर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular