Saturday, September 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में सड़क किनारे बदहवास हालत में मिली युवती, दुष्कर्म की आशंका

कानपुर में सड़क किनारे बदहवास हालत में मिली युवती, दुष्कर्म की आशंका

— गंभीर हालत में युवती का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस घटना की जांच में जुटी

कानपुर (हि.स.)। जनपद के चकेरी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवती घायल अवस्था में मिली। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी दधिबल तिवारी और जाजमऊ चौकी प्रभारी मनोज पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे। युवती की अस्त-व्यस्त अवस्था को देखकर पुलिस ने आनन-फानन में उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर डीसीपी पूर्वी अनूप कुमार उर्सला अस्पताल मामले की जांच करने पहुंचे। वहीं युवती की अस्त-व्यस्त अवस्था को देखकर दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
चकेरी क्षेत्र के जेके चौराहे के पास सुबह करीब 11 बजे क्षेत्रीय लोगों को एक युवती घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ी दिखाई दी थी। क्षेत्रीय लोगों ने यूपी 112 पर सूचना दी। जानकारी होते ही चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान युवती को अस्त-व्यस्त देखकर उसे उपचार के लिए उर्सला अस्पताल भेजा। वहीं युवती का प्राथमिक उपचार करने वाले डॉक्टर ने उसकी स्थिति देखकर दुष्कर्म की आशंका जताई है।
डीसीपी पूर्वी अनूप कुमार ने बताया कि युवती की उम्र करीब 20 वर्ष है। युवती का अभी उर्सला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अभी वह कुछ भी बताते की स्थिति में नहीं है। जब तक युवती का मेडिकल नहीं हो जाता दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की जा सकती है। फिलहाल जिस जगह युवती मिली है। वहां आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। साथ ही पुलिस क्षेत्रीय लोगों से युवती के बारे में भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular