Monday, September 21, 2026
Homeस्वास्थ्यकानपुर में जीका वायरस का मामला आया सामने, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने...

कानपुर में जीका वायरस का मामला आया सामने, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भेजी विशेषज्ञों की टीम

नई दिल्ली (हि.स.)। केरल, महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश में जीका वायरस का एक मामला सामने आने से केन्द्र सरकार की चिंता बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस संक्रामक रोग का पहला केस सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को विशेषज्ञों की टीम को कानपुर रवाना किया है।

इस टीम में आरएमएल अस्पताल के चिकित्सक, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। टीम राज्य के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करते हुये स्थिति का जायजा लेगी और जीका के प्रबंधन के लिए आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेप की भी सिफारिश करेगी।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारतीय वायु सेना के 57 वर्षीय अधिकारी में इस संक्रमण की पुष्टि 22 अक्टूबर को हुई थी, जिसके बाद उसके संपर्क में आए सभी लोगों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular