Monday, August 17, 2026
Homeकानपुरकानपुर में चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 14 मोटर साइकिल बरामद

कानपुर में चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 14 मोटर साइकिल बरामद

कानपुर (हि.स.)। कोहना थाने की पुलिस ने बीते काफी दिनों से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरोह के कब्जे से चोरी की 14 मोटर साइकिलें भी बरामद की हैं। गिरोह के सदस्यों को गंगा बैराज के पास से गुरुवार को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक कोहना थाना अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए चारों सदस्य उन्नाव जिले के नारायण दास गांव निवासी विकास अवस्थी, नवीन मंडी शिव नगर निवासी नागेन्द्र सिंह यादव, उन्नाव कोतवाली मोदी नगर निवासी रोहित यादव और हिरन नगर निवासी सौरभ श्रीवास्तव है। गिरोह के सदस्य इससे पूर्व भी जेल जा चुके हैं। विकास अवस्थी के लिए अब तक कुल 12 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

अरुण कुमार ने बताया कि बीते काफी दिनों से दोपहिया वाहनों की वारदातों को इस गिरोह के सदस्य अंजाम दे रहे थे। गिरोह का खुलासा करने के लिए सर्विलांस की टीम एवं थाने की संयुक्त पुलिस टीम को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर आज गंगा बैराज के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सदस्यों की निशानदेही पर चोरी की 14 मोटर साइकिल बरामद हुई है। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

राम बहादुर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular