Monday, June 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर एवं रंजना शुक्ला गुरुवार...

कानपुर : महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर एवं रंजना शुक्ला गुरुवार को करेंगी जन सुनवाई

— जन सुनवाई के बाद राजकीय महिला चिकित्सालय का भी करेंगी निरीक्षण 

कानपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर एवं रंजना शुक्ला गुरुवार को सर्किट हाउस में महिलाओं के उत्पीड़न व अन्य समस्याओं के सम्बंध में महिला जन सुनवाई करेंगी। 
जन सुनवाई के बाद प्रदेश में महिलाओं की चिकित्सीय स्थिति की जानकारी लेने राजकीय ​महिला चिकित्सालय जाएंगी। जहां कोविड काल में गर्भवती तथा अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित महिलाओें को उपलब्ध कराये जा रहे उपचार व्यवस्था का जायजा लेंगी। साथ ही महिलाओं के टीकाकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी के लिए जिला महिला चिकित्सालय एवं जनपद में संचालित प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण करेंगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular