Thursday, May 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : भौंती हाइवे पुल पर रैम्प बनने से वाहन सवारों को...

कानपुर : भौंती हाइवे पुल पर रैम्प बनने से वाहन सवारों को होगी सहूलित – एसपी यातायात

– एसपी ट्रैफिक ने भौंती हाइवे के दुर्घटना प्वाइंट का एनएचएआई के अफसरों संग किया निरीक्षण 

– दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रैम्प निर्माण को लेकर इंजीनियरों ने जताई सहमति

कानपुर (हि.स.)। कानपुर शहर में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं हाइवे पर कई जगह दुर्घटनाएं भी अधिक हो रही है। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए यातायात विभाग ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक यातायात ने पहले चरण में हाइवे पर दुर्घटनाओं में कैसे कमी लाई जाए, इसको लेकर एनएचएआई के साथ खाका तैयार करना व उसके क्रियांवयन को लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। इस सम्बंध में बुधवार को एसपी यातायात दुर्घटना प्वाइंट भौंती हाइवे पहुंचे और यहां पर एनएचएआई के अफसरों संग पुल से निकलने के लिए रैम्प निर्माण कराए जाने की व्यवस्था पर सहमति जताई।
दरअसल, यातायात अधीक्षक बसंत लाल ने आज एनएचएआई के अधिकारियों संग रामादेवी से भौंती जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान हाइवे के पुल से काफी दूरी तक पुल से उतरने की व्यवस्था नहीं थी। यही नहीं उक्त मार्ग पर दोनों ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिये अभी तक कोई रैम्प नहीं बना है। जिसके कारण कभी-कभी वाहन उल्टी दिशा से भांती चौराहा पर आ जाते हैं। वाहनों के गलत दिशा में आने के कारण सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। हाईवे में भांती बाईपास से पहले रामादेवी की ओर जहां ढलान अधिक है उसको पुलिस अधीक्षक यातायात ने रैम्प बनाने के लिए चिन्हित किया। 
निरीक्षण के दौरान साथ में मौजूद एनएचएआई के इंजीनियर्स को इस समस्याओं से अवगत कराया गया। जिन्होंने उच्चाधिकारियों के समक्ष अपना प्रस्ताव रखते हुए इस समस्या पर जल्द कार्यवाही कराने के लिए आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के हाईवे इंजीनियर एच.पी. सिंह, आशीष सिंह व राजवीर सिंह परिहार (टीआई) मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular