Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : भीम सेना प्रमुख सतपाल के खिलाफ कोर्ट में दर्ज हुआ...

कानपुर : भीम सेना प्रमुख सतपाल के खिलाफ कोर्ट में दर्ज हुआ परिवाद

– पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के ऊपर की थी टिप्पणी

कानपुर, 10 जून (हि.स.)। नुपुर शर्मा द्वारा एक समुदाय के धर्म गुरु पर की गई टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया में टिप्पणियों का बाजार गरम है। इसी कड़ी में भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर ने भी पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा पर टिप्पणी कर दी। इससे आहत होकर शुक्रवार को कानपुर कोर्ट में अधिवक्ता विजय बख्शी ने सतपाल के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है।

कानपुर में हुई साम्प्रदायिक हिंसा देश और विदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। हिंसा के कारणों का जब पता चला तो अभद्र टिप्पणियों का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की जुबान को काटने पर भीम सेना के प्रमुख सतपाल तंवर ने एक करोड़ रुपए इनाम की घोषणा की थी। इसके चलते मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। इस बात से नाराज होकर सीनियर काउंसिल विजय बख्शी ने कानपुर की एसीजेएम 12 कोर्ट में आपत्तिजनक घोषणा करने पर परिवाद दर्ज कराया है। बताया कि नुपुर शर्मा को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया और कानपुर हिंसा की जांच पुलिस कर रही है। ऐसे में सतपाल तंवर की इस तरह की टिप्पणी से साम्प्रदायिक माहौल खराब हो सकता है। इसी को लेकर कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया गया है।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular