Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेश कानपुर: बर्फीली हवाओं के चलते फिर बढ़ी ठंड , घने बादलों के...

 कानपुर: बर्फीली हवाओं के चलते फिर बढ़ी ठंड , घने बादलों के साथ हुई सुबह

कानपुर(हि.स.)। पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं से दिन का तापमान फिर सर्द हो गया है। कानपुर में बुधवार की सुबह घने बादलों के साथ हुई है। मंगलवार से चल रहीं बर्फीली हवाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसके चलते तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आ गई है। जनवरी के महीने में 3 दिन बारिश हुई और इसमें कुल 15.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार रात को तापमान में अप्रत्याशित रूप से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि अधिकतम पारा 22.2 से 19.2 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है।

बुधवार भोर में पारा 9.4 से 12.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। रात का पारा 27 जनवरी को 12.6 डिग्री सेल्सियस था। उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी या कभी दक्षिण पूर्वी हवाएं चलने से तापमान में तेजी से वृद्धि या कमी बनी रही।

आने वाले दिनों में ठंड से मिलेगी राहत

मौसम विज्ञानी डॉ.एस.एन. का मानना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में सुकून भरा मौसम रहेगा। रात का पारा 10 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके विपरीत दिन का तापमान 22-24 डिग्री पहुंचेगा। तेज सर्द हवाएं चलती रहेंगी। तापमान में उतार-चढ़ाव भी संभव है। एक सप्ताह तक किसी तरह के विक्षोभ की संभावना कम है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular