Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर प्रेस क्लब ने महमूद प्राचा का पुतला फूंककर जताया विरोध, सौंपा...

कानपुर प्रेस क्लब ने महमूद प्राचा का पुतला फूंककर जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन

कानपुर (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट के वकील महमूद प्राचा द्वारा मीडिया पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को कानपुर प्रेस क्लब ने विरोध जताया। प्रेस क्लब की ओर से प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता महमूद प्राचा का पुतला फूंका। जोरदार नारेबाजी कर पत्रकारों ने अपने गुस्से का इजहार किया। पत्रकारों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा।

इससे पूर्व पत्रकार कानपुर प्रेस क्लब कार्यालय नवीन मार्केट में एकत्र हुए पत्रकारों ने पुतले को लेकर जुलूस निकाला। इसके बाद परेड चौराहा पर पुतले को आग के हवाले किया। कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अवनीश दीक्षित और महामंत्री कुशाग्र पांडे ने कहा कि महमूद प्राचा ने जिस प्रकार से मीडिया पर टिप्पणी की है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके इस कृत्य से मीडिया जगत में गहरा आक्रोश है। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा और मांग की कि महमूद प्राचा पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

कानपुर में बीती 3 जून को हुए दंगे के मुख्य आरोपितों की पैरवी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता महमूद प्राचा गुरुवार को कानपुर आए थे। यहां कचहरी परिसर में उन्होंने मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके खिलाफ पत्रकारों में उनके खिलाफ गहरा आक्रोश है।

प्रदर्शन में उपाध्यक्ष सुनील साहू, मंत्री रमन गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य अमित यादव, इब्ने हसन जैदी, अभिनव श्रीवास्तव, दीपक सिंह, हनुमंत सिंह पिंटू, विकास मोहन बाजपेई, अभिनव शुक्ला, फरहान खान, विवेक पांडे, धर्मवीर, अवनीश अवस्थी, रोहित निगम, जैबा खान, इखलाख खान, प्रशांत शुक्ला, पिंटू सिंह, अमन भट्ट, अंकित चौधरी, संजय मौर्या, अजय पत्रकार, अमित राजपूत, रिजवान कुरैशी, रोहित कश्यप, सुनील कुमार वर्मा, बबलू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular