Thursday, May 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर देहात में नहीं दिखा रेल रोको आंदोलन का असर, भाकियू के...

कानपुर देहात में नहीं दिखा रेल रोको आंदोलन का असर, भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष नजर बन्द

कानपुर देहात(हि.स.)। जनपद में सोमवार को किसान रेल रोको आंदोलन बेअसर दिख रहा है। रोड जाम और रेल रोको आंदोलन को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कुछ किसानों को भी नजर बन्द किया है। वहीं, रूरा रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल भी तैनात है।

लखीमपुर खीरी की घटना और कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को किसानों ने प्रदेश के कई स्थानों पर ट्रेन रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण असफल रहे। इस बीच कुछ किसान नेताओं द्वारा रूरा स्टेशन पर रेल रोकने की रणनीति बनाई गई थी, जिसकी भनक जिला प्रशासन को लग गई। इसके बाद पुलिस ने भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया।

भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष रशीद अहमद आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले में भारतीय किसान यूनियन का प्रस्तावित कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम के तहत काले कानूनों का विरोध कर रेल रोको आंदोलन चलाया जा रहा था। पुलिस ने उन्हें देवीपुर से गिरफ्तार कर लिया और अब उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नजरबंद कर दिया गया है। वहीं रूरा स्टेशन पर किसी भी तरह की कोई हलचल देखने को नही मिली। एक भी किसान खबर लिखे जाने तक वहां नही पहुंचे।

RELATED ARTICLES

Most Popular