Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर देहात : पुलिस ने खोए हुए 202 मोबाइल उनके स्वामियों तक...

कानपुर देहात : पुलिस ने खोए हुए 202 मोबाइल उनके स्वामियों तक पहुंचाया

– खोये हुए मोबाइल कीमत 30 लाख की

कानपुर देहात (हि. स.)। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में खोए 202 मोबाइल फोन को सर्विलांस सेल ने बरामद कर लिया है। बुधवार को मोबाइल उनके स्वामियाें तक पहुंचाया गया। खोए मोबाइल पाकर स्वामियों ने पुलिस के कार्य की सराहना की है।

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बताया कि सर्विलांस टीम ने लगभग 30 लाख कीमत के 202 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आज ये मोबाइल उनके स्वामियों तक पहुंचा दिया गया है।

एसपी ने खोये हुए मोबाइल को उनके स्वामियों को देते हुए उनसे कहा कि यह नवरात्रि का उनकी तरफ से तोहफा है। खोया हुआ मोबाइल पाकर स्वामियो के चेहरों पर खुशी साफतौर पर देखने को मिली है। सभी ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की है।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular