Monday, September 14, 2026
Homeकानपुर कानपुर: खेत में मिला युवक का शव, दोस्तों पर हत्या का आरोप

 कानपुर: खेत में मिला युवक का शव, दोस्तों पर हत्या का आरोप

कानपुर (हि.स.)। गुजैनी थाना क्षेत्र स्थित एक खेत में बुधवार को युवक की लाश पुलिस को मिली। पुलिस ने फोरेंसिक जांच कर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घरवालों ने बेटे की हत्या का आरोप दोस्तों पर लगाया है।

मर्दनपुर मेहरबान सिंह का पुरवा में एक युवक का शव खेत में पड़ा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। थोड़ी दूर पर लापता बेटे की तलाश करते हुए पहुंची तात्याटोपे नगर दरोगा चौराहे के पास रहने वाली सरस्वती देवी ने शव की शिनाख्त अपने बेटे अनिल उर्फ साहिल (26) के रूप में की।

महिला ने पुलिस को बताया कि साहिल मंगलवार शाम को दोस्तों के साथ फिल्म देखने की बात कहकर घर से निकला था। शाम को पत्नी को फोन कर बताया कि उसे आने में अभी कुछ और समय लगेगा। घर आने के बाद उसे दवा दिलाने चलेगा। रात होने पर जब पत्नी ने फोन किया तो नम्बर बंद मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसका कही पता नहीं चला। बुधवार को उसकी लाश खेत में पड़ी मिली है।

थाना प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार ने साहिल के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular