Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर को मिलेगी भारत की सबसे अल्प समय में निर्माण होने वाली...

कानपुर को मिलेगी भारत की सबसे अल्प समय में निर्माण होने वाली मेट्रो

– मैनचेस्टर आफ द ईस्ट में बुधवार से दौड़ने लगेगी मेट्रो

कानपुर (हि.स.)। कानपुर मेट्रो के आईआईटी से मोतीझील तक प्राथमिक कारीडोर के सभी मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से तैयार हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को लोकार्पण करने शहर आ रहे हैं। बुधवार से मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा और लोग सफर कर सकेंगे। यह देश की पहली ऐसी मेट्रो है जो सबसे अल्प समय में निर्माण होकर तैयार हो गई। हालांकि अभी पहले चरण के तहत ही नौ किमी के दायरे में चलेगी और बाकी दो चरणों के तहत दो साल में निर्माण कार्य होना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को कानपुर मेट्रो ट्रेन के प्राथमिक कारीडोर के लोकार्पण करेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) से लेकर शासन-प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। स्टेशन को सजाया और संवारा जा रहा है। आईआईटी से लेकर मोतीझील के बीच पड़ने वाले सभी नौ स्टेशनों में आकर्षक चित्रकारी की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, उन्हें परखा भी जा रहा है।

प्रधानमंत्री के लोकार्पण करने के बाद अगले दिन बुधवार से मैनचेस्टर आफ द ईस्ट में यानी कानपुर नगर में मेट्रो दौड़ने लगेगी। मेट्रो मेट्रो रेल सुबह छह बजे से आईआईटी मेट्रो स्टेशन और मोतीझील मेट्रो स्टेशन से रवाना होंगी। आमजन सभी मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। शहरवासी को आखिरी मेट्रो रेल रात 10 बजे मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular