Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर की कार का जातिसूचक शब्द लिखने पर लखनऊ में कटा चालान

कानपुर की कार का जातिसूचक शब्द लिखने पर लखनऊ में कटा चालान

कानपुर (हि.स.)। अपर परिवहन आयुक्त के आदेश पर राजधानी की नाका थाना पुलिस ने रविवार को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरु कर दी है। इसी कड़ी में आज पहला चालान कानपुर से लखनऊ पहुंची एक वैन कार का काटते हुए कार्यवाही की गई है। 
नाका थाना प्रभारी सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि दुर्गापुरी के पास पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सिपाहियों ने कानपुर की ओर से आ रही वैन कार को रोका। कार के पीछे जाति लिखी हुई थी। इस पर पुलिस ने चालक को सख्त निर्देश दिए कि इसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाये। इसके बाद वाहन स्वामी का चालान काटा गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने कार को रोकी थी, उसका चालान कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन करने को लेकर हुआ है। यह भी बताया कि कार के पीछे वाले शीशे पर जाति लिखा हुआ था, वाहन स्वामी को इसे जल्द ही हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular