Sunday, May 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर अग्निकाण्डः तकनीकी जांच के बाद ही की जाएगी आगे की कार्रवाईः...

कानपुर अग्निकाण्डः तकनीकी जांच के बाद ही की जाएगी आगे की कार्रवाईः बीपी जोगदंड

कानपुर (हि.स.)। बांसमंडी आग के बाद नुकसान और बिल्डिंगों के क्षतिग्रस्त होने का सोमवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर व पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि एनडीआरएफ की टीम ने बिल्डिंग को हुई क्षति के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया है। बिल्डिंग काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। लेकिन जब तक टेक्निकल कमेटी अपनी रिपोर्ट नहीं दे देती, तब तक आगे की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड का कहना था कि बिल्डिंग काफी डैमेज हो चुकी है,लेकिन टेक्निकल कमेटी अपनी रिपोर्ट देंगे,,तब उसके अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी और व्यापार मंडल के लोगो से बात की गई है। नुकसान के आकलन के लिए व्यापार मंडल के प्रतिनिधि को एनडीआरएफ की टीम के साथ बिल्डिंग के अंदर भेजा जाएगा।

जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए एक टेक्निकल कमेटी का गठन किया गया है। केडीए के चीफ इंजीनियर व पीडब्ल्यूडी के भवन खंड के इंजीनियर जांच करेंगे कि बिल्डिंग को कितनी क्षति हुई है। उसकी विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद जो उचित कार्यवाही होगी, की जाएगी। उन्होंने बताया कि आईआईटी के विशेषज्ञ भी बिल्डिंग की जांच कर रहे हैं।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular