Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुरः रक्षाबंधन पर्व में सूने पड़े घर का ताला तोड़कर लाखों की...

कानपुरः रक्षाबंधन पर्व में सूने पड़े घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

कानपुर (हि.स.)। बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रक्षाबंधन पर्व पर राजस्थान गए परिवार के घर का ताला तोड़कर चोर नगदी एवं जेवरात समेत लाखों का सामान उठा ले गए। शुक्रवार सुबह सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस जांच करने घर पहुंची। पीड़ित परिवार कहना है कि दस हजार नगद व छह लाख के जेवरात चोर बटोर ले गए।

बर्रा 7 इलाके में रहने वाले विजय का परिवार कुछ दिन पूर्व रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए राजस्थान गया था। इस बीच विजय भी अपने गांव चले गए। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने घर में चोरी की सूचना विजय को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह घर पहुंचे तो देखा कि पत्नी, बहन और मां के पूरे जेवर और 10 हजार की नगदी गायब है। चोरी की घटना देख उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खानापूर्ति करके वापस लौट गई। इस सम्बन्ध में पीड़ित विजय कहना है कि उसके घर से 6 लाख की नगदी और 10 हजार कैश गायब हो गया है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular