Sunday, June 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुरः डम्पर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार महिला की मौत

कानपुरः डम्पर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार महिला की मौत

कानपुर (हि.स.)। हनुमंत बिहार थाना क्षेत्र में हमीरपुर मार्ग मंगलवार सुबह डम्पर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डम्पर को कब्जे में लेकर थाने भेजा और मृतका के परिजनों से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की।

नजीराबाद थाना क्षेत्र के कौशलपुरी निवासी शिवकान्ती पाण्डेय (60) मंगलवार सुबह अपने बेटे के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर किसी काम से जा रही थी। रास्ते में हनुमंत बिहार क्षेत्र के हमीरपुर मार्ग पर वह अचानक मोटर साइकिल से गिर गई। जब तक वह बचने के लिए कुछ कर पाती कि इस बीच डम्पर ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और सबसे पहले डम्पर को कब्जे में लेकर थाने भेजा। महिला के शव को कब्जे लेकर तत्काल पोस्टमार्टम हाउस भेजकर पुलिस ने मृतका के परिवार से तहरीर लेकर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular