Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस व सपा दलित विरोधी है, रोजगार के लिए बसपा सरकार जरूरी...

कांग्रेस व सपा दलित विरोधी है, रोजगार के लिए बसपा सरकार जरूरी : मायावती

प्रयागराज (हि.स.)। बाबा साहेब का कांग्रेस ने घोर अपमान किया है। दलित विरोधी सपा को सत्ता से किसी भी कीमत पर दूर रखना है। उक्त बातें सोमवार को केपी कालेज के मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए बसपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार में जो पट्टा दिया, उस पर लोगों ने कब्जा किए हुए थे। जिन्हें कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त था। बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में सर्वसमाज के लिए एक मजबूत अधिकार दिया। लेकिन कांग्रेस ने उसे पूरी तरह छिपाकर रखा। दलित ही नहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को लागू नहीं किया। बीपी सिंह की सरकार में दलित एवं पिछड़ों को कुछ अधिकार मिल सके। पहली बार मैं मुख्यमंत्री बनी तो दलितों को सम्मान के साथ अधिक मिल पाया।

सपा सरकार में दलितों की ज़मीनों पर जबरन कब्जा किया गया। दलितों की मिलनी वाली सुविधाओं को बन्द कर दिया गया। सपा के गुण्डों ने दलितों के साथ अत्याचार किया है। सबसे अधिक समाजवादी पार्टी की सरकार में दलितों के साथ अत्याचार किया गया और इनके रोजगार को भी समाप्त करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा के साथ ही भाजपा में भी दलितों को सम्मान नहीं मिला। भाजपा पूंजी पतियों का संरक्षण करती है। भाजपा आरएसएस के इशारे पर काम करती है। रोजगार देने में भाजपा नाकाम हुई है। उन्होंने कहा कि पांचवीं बार जनता मुझे मुख्यमंत्री बनाती है तो युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि बसपा छोड़कर जाने वाले को जीतने नहीं देना है। प्रयागराज के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से जीताना है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular