Thursday, August 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो कर मांगा समर्थन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो कर मांगा समर्थन

प्रयागराज(हि.स.)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को रोड शो के जरिए शहर उत्तरी में कांग्रेस उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में वोट देने की अपील की।

शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के स्वराज भवन के पास रोड शो किया। इस रोड शो की तैयारी कांग्रेस की ओर से कई दिनों से की जा रही थी। पहले यह कार्यक्रम गुरुवार को प्रस्तावित था, लेकिन प्रियंका गांधी के न पहुंच पाने के कारण शुक्रवार को सुबह रोड शो किया गया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को रोड शो के जरिए शहर उत्तरी में कांग्रस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के लिए वोट मांगा। शुक्रवार की सुबह प्रियंका बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचीं। वहां से सड़क मार्ग से वह सुबह लगभग 10 बजे स्वराज भवन आईं। यहां से इलाहाबाद विश्वविद्यालय, लक्ष्मी टाकीज चौराहा से नेतराम चौराहा, पीडब्ल्यूडी चौराहे तक लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

हिविद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular