Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकला प्रतियोगिता में बच्चों ने बाल समस्याओं को पन्नों पर उकेरा

कला प्रतियोगिता में बच्चों ने बाल समस्याओं को पन्नों पर उकेरा

कानपुर (हि.स.)। चाइल्ड लाइन के तत्वावधान में 14 से 20 नवम्बर तक ‘‘चाइल्डलाइन से दोस्ती’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चतुर्थ दिवस पर आज बी.डी. मेमोरियल एजुकेशन सेन्टर रावतपुर गांव में बाल समस्याओं को लेकर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के 100 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया।

कार्य्रकम के दौरान के बी.डी. मेमोरियल एजुकेशन सेन्टर रावतपुर गांव के प्रबंधक बी.एल.यादव ने बच्चों को बताया कि चाइल्डलाइन द्वारा आयोंजित चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह कार्य्रकम का आयोजन करना बहुत ही सराहनीय कार्य है। जिससे कानपुर के सैकडों लोग चाइल्डलाइन की सेवाओं से जागरूक होते है और इससे अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों की मदद होती है।

चाइल्डलाइन के निदेशक कमलकान्त तिवारी ने बताया कि बच्चों के बीच बाल अधिकारों, भ्रूण व नवजातों की हत्या, बाल मजदूरी आदि विषयों पर जागरूकता उत्पन्न करने के लिए चाइल्ड लाइन ने कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें स्कूली बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी कला और जौहर को पन्नों पर उकेरा।

साथ ही बताया कि कार्यक्रम में बच्चों को बाल शोषण से बचने व बाल अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के बारे में अवगत कराते हुए चाइल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके सहयोग की आवश्यकता को बताते हुए चाइल्ड लाइन से जुड़कर बच्चों की मदद में हाथ बढ़ाने की प्रेरणा भी दी।

चाइल्ड लाइन के समन्वयक प्रतीक धवन ने बच्चों को बताया कि बाल दिवस से बुधवार तक चाइल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जो कि सफल हो रहा है और इस कार्यक्रम के तहत 10,000 से अधिक लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही उन्हे चाइल्ड लाइन के साथ बच्चों की मदद के लिए अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्य्रकम के अंत में कला प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार कक्षा 05 की अनुष्का पासवान, द्वितीय पुरस्कार कक्षा 07 की साक्षी वर्मा तृतीय पुरस्कार कक्षा 05 की उपासना शर्मा, सांतवना पुरस्कार कक्षा 07 की अयेशा इमाम को दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी.डी. मेमोरियल एजुकेशन सेन्टर रावतपुर गांव के प्रबंधक बी.एल.यादव, प्रधानाचार्या श्रीमती कमला यादव, शिक्षक-शिक्षिकाओं में कमला यादव, सीमा यादव, जितेन्द्र कुमार, देव सिंह, कुमारी सुधा, कुमारी साहिबा, आलोक, अंजली सहित चाइल्ड लाइन के निदेशक कमलकान्त तिवारी, समन्वयक प्रतीक धवन, प्रदीप पाण्डेय, सुचि अवस्थी, नारायण दत्त त्रिपाठी, आलोक चन्द्र वाजपेयी, मंजुला तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular