कर्नलगंज अपहरण कांड: अपहर्ता महिला ने हां या न में मांगा था जवाब

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले में अपहृत आठ साल के बच्चे को वापस करने के बदले फिरौती मांगने वाली महिला छवि पाण्डेय प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्त सूरज पाण्डेय की पत्नी है। बच्चे के अपहरण के बाद उसी ने बालक के परिजनों के मोबाइल पर फोन करके फिरौती मांगी थी। महिला की आवाज सुनने के बाद प्रथम दृष्टया पुलिस को लग रहा था कि वायस कनवर्टर का प्रयोग करके अपहरणकर्ताओं ने महिला की आवाज बनाकर फोन किया हो, किन्तु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कई बार आडियो सुनने के बाद तस्वीर साफ हो गई थी। पुलिस अधिकारी कल इस आडियो को सुनने के बाद से ही इस बात को लेकर निश्चित थे कि अपहर्ता नौसिखिए हैं। जिस महिला ने फोन किया था, उसकी आवाज में भी अपराधियों की हनक नहीं दिखाई पड़ रही थी। आज सुबह गिरफ्तारी होने के पश्चात इसकी पुष्टि भी हो गई। महिला ने पुलिस से सम्पर्क करने अथवा चालाकी दिखाने पर बच्चे से हाथ धोने की धमकी दी थी। पुलिस को परिजनों ने बातचीत की जो आडियो सौंपी है, जिसमें हुई वार्ता इस प्रकार से है:
महिला: हैलो,
बच्चे के परिजन: हैलो
महिला: आवाज न आ रही हो तो बताओ, आवाज न आ रही हो तो बताओ, आपका लड़का किडनैप हो चुका है।
बच्चे के परिजन: अच्छा, तो क्या करना पड़ेगा।
महिला: चार करोड़ की व्यवस्था करो, हम शाम तक फोन करेगें। ज्यादा दिमाग लगाने की कोशिश न करना। जो करोगो हमको सब पता चल जायेगा, ज्यादा दिमाग लगाने की कोशिश करोगे तो हमंे पता चल जायेगा। अभी तक सब ठीक है, वर्ना कानपुर वाला मैटर तो जानते हो न..?
बच्चे के परिजन: कौन कानपुर वाला..
महिला: विकास दूबे वाला, जानते ही हो पुलिस किसका कितना साथ देती है। पुलिस के पास जाना चाहो तो जाओ, हमें कुछ नहीं है, मैं मना नहीं कर रही है.. बस आपका लड़का आपको नहीं मिलेगा।
बच्चे के परिजन: हमें हमारा लड़का चाहिए बस,
महिला: तो आपको अपना लड़का चाहिए.? दो तीन घंटे बाद में मैं फोन करूगी.. बस हां या न में जवाब चाहिए… और अगर आपने कुछ भी कदम उठाने की कोशिश की तो लड़के की उम्मीद छोड़ दीजिए..
बच्चे के परिजन: जी, जी… नहीं हम कोई कदम नहीं उठाएंगे।
महिला: जी, ठीक है फिर।

error: Content is protected !!