Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यकबड्डी मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, वीडियो में कैद हुई दर्दनाक...

कबड्डी मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, वीडियो में कैद हुई दर्दनाक घटना

राज्य डेस्क

रायपुर। धमतरी जिले के गोजी गांव में कबड्डी मैच के दौरान रिंग में ही एक बीस वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मैच के दौरान खिलाड़ी के गिरने का वीडियो वहां बैठे एक दर्शक ने बनाया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले के कोकड़ी गांव के रहने वाले नरेन्द्र साहू की मौत उस वक्त हुई जब कबड्डी खेलने के दौरान उसे विपक्षी खेमे में खिलाड़ियों द्वारा पकड़ा गया। यह घटना बुधवार शाम को हुई। कुरुद पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी रामनरेश सेंगर ने कहा, बयानों के मुताबिक, “साहू विरोधी टीम के कोर्ट में गया और जब वो वापस आ रहा था तभी एक खिलाड़ी ने उसे पकड़ा और फिर दूसरे खिलाड़ियों ने भी उसे दबोच लिया। वो सांस नहीं ले पा रहा था और फिर वहीं गिर गया।“ इसके साथ ही अधिकारी ने कहा कि साथी खिलाड़ियों और वहां मौजूद गांव के सरपंच तुरंत ही खिलाड़ी को लेकर कुरुद अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र साहू (20) ने कब्बड्डी खेलते हुए अपनी जान गंवा दी। जगह-गाँव गोजी, ज़िला धमतरी। पुलिस का कहना कि मर्ग क़ायम कर के जांच हो रही है। मामले की छानबीन कर रहे सेंगर ने कहा, “प्रारंभिक रिपोर्ट में ऐसा लग रहा है कि साहू की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है, लेकिन हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।“ अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत केस दर्ज कर लिया है और घटना की जांच चल रही है। अधिकारी ने यह भी कहा कि पुलिस ने दर्जनोंभर लोगों के बयान रिकॉर्ड किए हैं और जांच के बाद कुछ और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular